Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

शाश्वत जन्मभूमि अयोध्या तीर्थक्षेत्र चालीसा!

July 2, 2020जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

शाश्वत जन्मभूमि अयोध्या तीर्थक्षेत्र चालीसा [वर्तमान पांच तीर्थंकर जन्मभूमि]


 
 
 
 
 
जिनवर शाश्वत जन्मभू,नगरि अयोध्या जान
हुए अनंतानंत जिन,शत-शत करूं प्रणाम ||१||
चालीसा उस तीर्थ का, कहूँ भक्ति मन लाय
रोग,शोक,संकट टले,मनवांछित मिल जाय ||२||
 
 
चौपाई
 
नगरि अयोध्या जग में नामी,शास्त्र पुराण में कथा बखानी ||१||
इंद्र ने कृतयुग की आदी में, इस नगरी की रचना करके ||२||
जिनमंदिर निर्माण किया था,उत्सव वहाँ विराट किया था ||३||
जब-जब जो भी जिनवर जन्में,इन्द्र सपरिकर आया उसमें ||४||
है हुन्ड़ावसर्पिणी जिससे, मात्र पांच तीर्थंकर जन्मे  ||५||
प्रथम जिनेश्वर ऋषभदेव जी,चैत्र कृष्ण नवमी की तिथि थी ||६||
नाभिराय पितु माँ मरुदेवी,धन्य हुए त्रैलोक्य धन्य भी ||७||
दूजे श्री अजितेश्वर स्वामी,जितशत्रू पितु विजया माँ थीं ||८||
माघ शुक्ल दशमी शुभ तिथि में,इन्द्र करें कल्याण रुची से ||९||
महामहोत्सव खूब मनाया,गिरि सुमेरु था न्ह्वन कराया ||१०||
माघ शुक्ल द्वादशि तिथि आई,इन्द्र सिंहासन डोला भाई ||११||
अभिनन्दन प्रभु जन्म जब हुआ,पन्द्रह कोटि रतन की वर्षा ||१२||
पिता स्वयंवर माँ सिद्धार्था, तीनों लोक में शोर मचा था ||१३||
आगे सुमति प्रभू जब जन्मे, मात मंगलावति आँगन में ||१४||
चैत्र शुक्ल एकादशि तिथि थी, तीन लोक की जनता हरषी ||१५||
पुनः ज्येष्ठ वदि बारस तिथि में,श्री अनंत तीर्थंकर जन्में ||१६||
भरत बाहुबलि इसी धरा पर,जन्मे पुनः राज्य को लेकर ||१७||
दृष्टि मल्ल जल युद्ध किया था, दोनों ने फिर त्याग किया था ||१८||
कामदेव बाहूबलि स्वामी, भरत ले दीक्षा केवलज्ञानी ||१९||
चौदह लाख नृपति ने यहीं पर,लगातार शिवधाम प्राप्त कर ||२०||
इक स्वर्णिम इतिहास रचा था,वंश इक्ष्वाकू धन्य किया था ||२१||
इसी धरा के चक्रि सगर ने, कर्म नाश शिवधाम लिया था ||२२||
रामचंद्र की कथा सुपावन, तीर्थ अयोध्या है मनभावन ||२३||
माँगीतुंगी सिद्धक्षेत्र से, मुक्ती पाई सिद्ध हुए थे ||२४||
आदिनाथ प्रभुवर की पुत्री, ब्राम्ही अरु सुन्दरी हुई थीं ||२५||
पितु से ब्राम्ही और अंकलिपि,पा विद्या में धुरी हुईं थीं ||२६||
पुनः विराग भाव से दीक्षा,ले गणिनी पद प्राप्त किया था ||२७||
दशरथ माँ पृथ्वीमति माता, जिनको जग था शीश झुकाता  ||२८||
सति सीता दे अग्निपरीक्षा, जल का कमलयुक्त सरवर था ||२९||
पृथ्वीमति गणिनी से दीक्षा, बनीं आर्यिका जय-जय स्वर था ||३०||
नाना रत्नों की प्रसवित्री, पूज्य पवित्र अयोध्या नगरी ||३१||
कई नाम इसके बतलाए , साकेता भी यह कहलाए ||३२||
यह सब पौराणिक घटना है,नूतन भी इतिहास बना है ||३३||
देशभूषणाचार्यजी आये ,इकतिस फुट मूरत बनवाए ||३४||
रायगंज में स्थापित है, ‘इंदु’ कथा वह रोमांचक है ||३५||
पुनः ज्ञानमति माँ का आना, जिनशासन की कीर्ति बढाना ||३६||
जीर्णोद्धार हुआ अतिशायी ,विश्व के मानसपटल पे छाई ||३७||
रामजन्मभूमी जग जाने, किन्तु ऋषभभूमी अब माने ||३८||
पाँचों टोकों पे जिनमंदिर हैं, इक इतिहास रचा स्वर्णिम है ||३९||
जन्मभूमि को शत-शत वंदन, कण-कण है माथे का चन्दन ||४०||
 
शम्भु छंद 
 
इस अतिशयकारी तीरथ की,कीरत जो भविजन गाते हैं ”
उन पूज्य महापुरुषों की रज,मस्तक पर नित्य चढाते हैं “”
उनकी आत्मा भी ज्ञानसरोवर ,में अवगाहन कर-करके ”
परमात्मस्वरूप प्रगट करके, तीरथस्वरूप निज को कर लें ||१||
 
 
 
Tags: Chalisa
Previous post भगवान शीतलनाथ जन्मभूमि भद्दिलपुर तीर्थक्षेत्र चालीसा! Next post भगवान सुपार्श्वनाथ-पार्श्वनाथ जन्मभूमि वाराणसी तीर्थक्षेत्र चालीसा!

Related Articles

भगवान पार्श्वनाथ केवलज्ञान भूमि अहिच्छत्र तीर्थक्षेत्र चालीसा!

June 11, 2020jambudweep

णमोकारमहामंत्र चालीसा!

June 3, 2018jambudweep

श्री पद्मावती मात चालीसा!

June 11, 2020jambudweep
Privacy Policy