पुष्कर द्वीप एवं मानुषोत्तर पर्वत का वर्णन
पुष्कर द्वीप एवं मानुषोत्तर पर्वत का वर्णन इस कालोदधि समुद्र को वेष्टित करके १६ लाख योजन विस्तृत पुष्कर द्वीप है। कालोदधि समुद्र की जगती से चारों ओर ८ लाख योजन जाकर मानुषोत्तर पर्वत उस द्वीप को सब तरफ से वेष्टित किये हैं। इस पर्वत की ऊँचाई १७२१ योजन और नींव ४३० योजन १ कोस प्रमाण…