श्री गौतम स्वामी स्तुति
श्री गौतम स्वामी स्तुति -दोहा- परमब्रह्म परमात्मा, परमानंद निलीन। नमूँ नमूँ नित भक्ति से, होवे भवदुखक्षीण।।१।। -रोला छंद- जय जय गणधर देव, जय जय गुण गण स्वामी। महावीर जिनदेव, समवसरण में नामी।। जय जय विघ्न समूह, नाशक विश्व प्रसिद्धा। सप्तऋद्धि परिपूर्ण, चार विज्ञान समृद्धा।।२।। इन्द्रभूति तुम नाम, महाविभूति प्रदाता। ब्राह्मण कुल अवतंस, गौतम गोत्र विख्याता।।…