सर्वज्ञ के ज्ञान का माहात्म्य जो आत्मा भेदाभेदरत्नत्रय को प्राप्त करके शुद्धोपयोग के बल से घाति कर्मों को नष्ट कर देता है। वह आत्मा अनंतवीर्य तथा केवलज्ञान और केवलदर्शन रूप तेजोमय हो जाता है पुन: उस केवलज्ञानी भगवान के शरीर संबंधी इंद्रियजन्य सुख और दु:ख नहीं रहता है प्रत्युत उसका ज्ञान और सुख अतीन्द्रिय कहलाता…
प्रमाण और नय प्रमाण का वर्णन ‘सम्यग्ज्ञानं प्रमाणम्’ सच्चे ज्ञान को प्रमाण कहते हैं, अथवा जो वस्तु के सर्वदेश को जानता है, उस ज्ञान को प्रमाण कहते हैं। ज्ञान के ५ भेद हैं-मति, श्रुत, अवधि, मन:पर्यय और केवलज्ञान। इनमें से मति-श्रुत ज्ञान परोक्ष प्रमाण हैं और बाकी के तीन प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इनमें भी अवधि,…
बारह तप श्री गौतमस्वामी के मुखकमल से विनिर्गत प्रतिक्रमण पाठ में तप आचार में ऐसा क्रम है— प्रतिक्रमण पाठ में— तवायारो वारसविहो, अब्भंतरो छव्विहो बाहिरो छव्विहो चेदि तत्थ बाहिरो अणसणं आमोदरियं वित्तिपरिसंखा रसपरिच्चाओ सरीर-परिच्चाओ विवित्तसयणासणं चेदि। तत्थ अब्भंतरो पायच्छित्तं विणओ वेज्जावच्चं सज्झाओ झाणं विउस्सग्गो चेदि। अब्भंतरं बाहिरं बारसविहं तवोकम्मं ण कदं णिसण्णेण, पडिक्वंतं, तस्स मिच्छा…
चौदह मार्गणा जिन भावों के द्वारा अथवा जिन पर्यायों में जीवों का अन्वेषण (खोज) किया जाये, उनको ही मार्गणा कहते हैं। ये अपने-अपने कर्म के उदय से होती हैं। इनके १४ भेद हैं-गति, इन्द्रिय, काय, योग, वेद, कषाय, ज्ञान, संयम, दर्शन, लेश्या, भव्यत्व, सम्यक्त्व, संज्ञित्व और आहार ये चौदह मार्गणाएँ हैं। १. चारों गतियों में…
सुभौम चक्रवर्ती हस्तिनापुर नगर में कौरववंशी कार्तवीर्य नाम का राजा था, उसने कामधेनु के लोभ में जमदग्नि नामक तपस्वी को मार डाला। जमदग्नि का लड़का परशुराम था। यह भी बड़ा बलवान था अत: उसने व्रुद्ध होकर पिता को मारने वाले कार्तवीर्य को मार डाला तथा अनेकों क्षत्रियों को भी मार डाला। उस समय कार्तवीर्य राजा…
आचार्यों के ३६ गुण आचार्यों के ३६ गुण माने हैं। मूलाचार में देखिए— संगहणुग्गहकुसलो सुत्तत्थविसारओ पहियकित्ती।किरिआचरणसुजुत्तो गाहुय आदेज्जवयणो य।।१५८।। मूलाचार पृ. १३३-१३४, श्लोक १५८। संगहणुग्गहकुसलो—संग्रहण संग्रह, अनुग्रहणमनुग्रह कोऽयोभेदो दीक्षादिदानेनात्मीयकरणं संग्रहः दत्तदीक्षस्य शास्त्रादिभिः संस्करणमनुग्रहस्तयोः कर्तव्ये ताभ्यां वा कुशलो निपुणः सुत्तत्थविसारओ—सूत्रं चार्थश्च सूत्रार्थों तयोस्ताभ्यां वा विशारदोऽवबोधको विस्तारको वा सूत्रार्थविशारदः। पहिदकित्ती—प्रख्यातकीर्तिः। किरियाचरणसुजुत्तो—क्रिया त्रयोदशप्रकारा पंचनमस्कारावश्यकासिकानिषेधिकाभेदात्। आचरणमपि—त्रयोदशविधं पंचमहाव्रतपंचसमितित्रि-गुप्तिविकल्पात्। तयोस्ताभ्यां वा…
कषायप्राभृत ग्रंथ परम्परागत भगवान की दिव्यध्वनि से प्राप्त है स्वयं जयधवलाकार प्रस्तुत ग्रंथ के गाथा सूत्रों और चूर्णिसूत्रों को किस श्रद्धा और भक्ति से देखते हैं, यह उन्हीं के शब्दों में देखिये। एक स्थान पर शिष्य के द्वारा यह शंका किये जाने पर कि यह कैसे जाना ? इसके उत्तर में श्री वीरसेनाचार्य कहते हैं-…
सोलहकारण भावना षट्खण्डागम ग्रन्थ में १६ भावनाओं के नाम का क्रम इस प्रकार है तथा इनके लक्षण भी इसी प्रकार लिए हैं— कदिहि कारणेहिं जीवा तित्थयरणामगोदं कम्मं बंधंतिषट्खण्डागम धवला पु. ८, पृ.-७६, ७८, ७९। ?।।३९।। सूत्रार्थ — कितने कारणों से जीव तीर्थंकर नाम-गोत्रकर्म को बांधते हैं ?।।३९।। तत्थ इमेहि सोलसेहि कारणेहि जीवा तित्थयरणामगोदकम्मं बंधंति।।४०।। सूत्रार्थ…