आर्यखण्ड मध्यलोक में असंख्यात द्वीप और असंख्यात समुद्र हैं। उन सब के मध्य सर्वप्रथम द्वीप का नाम जम्बूद्वीप है। यह एक लाख योजन (४० करोड़ मील) विस्तार वाला, थाली के समान गोल है। इस द्वीप के बीचों-बीच एक लाख योजन ऊँचा सुमेरू पर्वत है जिसका भूमि पर विस्तार दस हजार योजन है। इस जम्बूद्वीप में…
जम्बूद्वीप रचना एक लाख योजन विस्तृत गोलाकार (थाली सदृश) इस जम्बूद्वीप में हिमवान्, महाहिमवान्, निषध, नील, रुक्मी और शिखरी इन छह कुलाचलों से विभाजित सात क्षेत्र हैं—भरत, हैमवत, हरि, विदेह, रम्यक, हैरण्यवत और ऐरावत। भरत क्षेत्र का दक्षिण उत्तर विस्तार ५२६ योजन है। आगे पर्वत और क्षेत्र के विस्तार विदेह क्षेत्र तक दूने-दूने हैं…
त्रिलोक भास्कर -गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी जिनवाणी के करणानुयोग विभाग में जैन भूगोल की जानकारी आती है । इस विषय में “लोकाकाश” से जुड़े हुए कुछ प्रश्न प्रस्तुत है । प्रश्नोत्तर प्रस्तुतकर्ता – पंकज जैन शाह- चिंचवड, पुणे, महाराष्ट्र लोकाकाश कहाँ स्थित है ? केवली भगवान कथित अनन्तानन्त आलोकाकाश के बहुमध्य भाग में ३४३ घन राजु…
लवण समुद्र जम्बूद्वीप को घेरे हुए २ लाख योजन व्यास वाला लवण समुद्र है। उसका पानी अनाज के ढेर के समान शिखाऊ ऊँचा उठा हुआ है। बीच में गहराई १००० योजन की है। समतल से जल की ऊँचाई अमावस्या के दिन ११००० योजन की रहती है। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से बढ़ते-बढ़ते ऊँचाई पूर्णिमा…
मनुष्य लोक त्रसनाली के बहुमध्य भाग में चित्रा पृथ्वी के ऊपर पैंतालीस लाख योजन प्रमाण विस्तार वाला अतिगोल मनुष्य लोक है। इस मनुष्य लोक की ऊँचाई एक लाख योजन है। इसकी परिधि एक करोड़, ब्यालीस लाख, तीस हजार, दो सौ उनन्चास (१,४२,३०,२४९) योजन है। और इसका क्षेत्रफल एक सौ साठ खरब, ९ अरब, ३…
त्रिलोक भास्कर -गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी जिनवाणी के करणानुयोग विभाग में जैन भूगोल की जानकारी आती है । जैन भूगोल अतिप्राचीन होने से उसमें कथित परिमाणों (जैसे हाथ, गज, योजन, कोस) को आज के परिमाण के सम्बन्ध से समझ लेना चाहिए । इस विषय से जुड़े हुए कुछ प्रश्न प्रस्तुत है । प्रश्नोत्तर प्रस्तुतकर्ता –…
जम्बूद्वीप के पर्वतों का आकार (गणितीय पक्ष से) सुमेरु पर्वत महाविदेह क्षेत्र के बहुमध्य भाग में सब तीर्थंकरों के जन्माभिषेक का आसनरूप मंदर नामक महापर्वत है। यह १००० योजन गहरा (नींव सहित), ९९००० योजन ऊँचा और नींव के तल भाग में १००९० योजन विस्तार वाला है। पृथ्वी तल पर इसका विस्तार १०००० योजन है और…