गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की पूजन
गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की पूजन स्थापना पूजन करो जी- श्री गणिनी ज्ञानमती माताजी की, पूजन करो जी। जिनकी पूजन करने से, अज्ञान तिमिर नश जाता है। जिनकी दिव्य देशना से, शुभ ज्ञान हृदय बस जाता है।। उनके श्री चरणों में, आह्वानन स्थापन करते हैं। सन्निधिकरण विधीपूर्वक, पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।। पुष्पांजलि अर्पित करते हैं……….