वर्तमान चौबीसी के चतुर्थ तीर्थंकर भगवान अभिनन्दननाथ का जन्म अयोध्या में माघ सुदी बारस के दिन हुआ | गर्भ जन्म के साथ-साथ तप एवं केवलज्ञान कल्याणक क भी अयोध्या में ही हुए एवं शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर से इन्निहोंने र्वाण को प्राप्त किया|
श्री संभवनाथ भगवान चौबीस तीर्थंकर में से तृतीय नंबर के तीर्थंकर हैं | इनका जन्म श्रावस्ती (जिला- बहराइच) उत्तर प्रदेश में हुआ एवं इन्होंने मोक्ष सम्मेदशिखर जी से प्राप्त किया | भगवान संभवनाथ का विधान पूजा आरती चालीसा आदि भी पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी एवं पूज्य आर्यिका श्री चंदनामती माताजी द्वारा लिखे गये हैं वो भी आप सबके पढने के लिए यहाँ उपलब्ध हैं|
श्री अजितनाथ भगवान वर्तमान चौबीसी के द्वितीय तीर्थंकर हैं | भगवान ने गर्भ-जन्म-तप और केवलज्ञान अयोध्या एवं मोक्ष सम्मेदशिखर से प्राप्त किया |
शाश्वत तीर्थंकर परम्परा १.१ संसार सागर को स्वयं पार करने वाले और दूसरों को पार करने का मार्ग बताने वाले तथा धर्म तीर्थ के प्रवर्तक महापुरुष तीर्थंकर कहलाते हैं। ये स्वयं तो मोक्ष प्राप्त करते ही हैं, अन्यों को भी मोक्ष प्राप्त करने का मार्ग बताते हैं। तीर्थंकर बनने के संस्कार १६ कारण भावनाओं के…
शलाका पुरुष ६.१ जो पुरुष पीड़ित किये जाने पर भी अपशब्द या कठोर वचन नहीं बोलते हैं और रत्न-त्रय धारण करके अपनी आत्मा का कल्याण करते हैं, वे महापुरुष कहलाते हैं। जैन आगम में १६९ महापुरुष बताये गये हैं। इनमें ६३ शलाका पुरुष हैं और १०६ अन्य महापुरुष हैं। इन्हें उत्तमपुरुष, दिव्यपुरुष अथवा पुराणपुरुष भी…
कुलकर (मनु): एक समाज व्यवस्थापक ५.१ कर्म-भूमि के प्रारंभ में आर्य पुरुषों को कुल या कुटुम्ब की भांति इकट्ठे रहकर जीने का उपदेश देने वाले महापुरुष कुलकर कहलाते हैं। प्रजा के जीवन-यापन के उपाय जानने के कारण ये मनु भी कहलाते हैं। प्रत्येक अवसर्पिणी काल के तीसरे काल के अंत होने में जब १/८ पल्य…
काल चक्र ४.१ यह जीव अनेक बार जीवन-मरण को प्राप्त होता है अर्थात् जन्म लेता है और आयु पूर्ण होने पर मर जाता है। पुनः जन्म लेता है और आयु पूर्ण होने पर पुनः मर जाता है। द्रव्य के इस परिणमन को काल कहते हैं। वस्तुओं और क्षेत्रों में जो परिवर्तन कराता है वह काल…
जैनधर्म की प्राचीनता ३.१ प्रवाह की दृष्टि से जैनधर्म अनादि है। समय का चक्र अनादिकाल से अबाधगति से चल रहा है। उसका प्रभुत्व सब पर है। चेतन और अचेतन-सब उससे प्रभावित हैं। धर्म भी इसका अपवाद नहीं है। धर्म शाश्वत होता है, पर उसकी व्याख्या समय के साथ बदलती रहती है। वर्तमान में जैन धर्म…