गुरु ग्रह अरिष्ट निवारक श्री महावीर जिनेन्द्र पूजा!
श्री महावीर जिनेन्द्र पूजा स्थापना तर्ज-आने से जिसके आए बहार…….. दर्शन से जिनके कटते हैं पाप, पूजन से मिटते हैं गुरुग्रह ताप, मूरत सुहानी है-तेरी महावीरा, छवि जगन्यारी है-प्रभु महावीरा।।टेक.।।भक्ति करके तेरी, मैं संताप मन का मिटाऊँ। अपने मन में तेरी, प्रतिमा नाथ कैसे बिठाऊँ।। तुम भगवन्, अतिपावन, महिमा निराली है तेरी…