राग-विराग की फाग
राग-विराग की फाग (काव्य चौबीस व पच्चीस से सम्बन्धित कथा) राजा जितशत्रु बड़े ही विलासी कामुक व्यक्ति थे। एक दो नही अपितु ३६ राजकुमारियों से उन्होंने विवाह किया था! बसंत का सुहावना समय था। कोयल की कूक और सुगन्धित पवन के झोंके कामियों को उन्मत्त करते थे। वस्त्रालंकारों से विरहित वसुन्धरा और पादपवृन्द भी संकोच…