05. षट्खण्डागम पुस्तक-५ (सिद्धान्तचिंतामणि टीका)
षट्खण्डागम पुस्तक-५ (सिद्धान्तचिंतामणि टीका) से संग्रहीत -गणिनी ज्ञानमती मंगलाचरणं सिद्धा: सिद्ध्यन्ति सेत्स्यन्ति, त्रैकाल्ये ये नरोत्तमा:। सर्वार्थसिद्धिदातार:, ते मे कुर्वन्तु मंगलम्।।१।। श्लोकार्थ – जो महापुरुष तीनों कालों में-भूतकाल में सिद्ध हो चुके हैं, वर्तमान में सिद्ध हो रहे हैं और भविष्य में सिद्धपद को प्राप्त करेंगे, वे सर्वार्थसिद्धि को प्रदान करने वाले-सम्पूर्ण मनोरथों की सिद्धि करने…