झरी पार्श्वनाथ!
झरी पार्श्वनाथ कुण्डल गाँव से २ किमी० दूर पहाड़ पर एक प्राकृतिक गुफा बनी हुई है। यह २६ फुट २ इंच लम्बी तथा १३ फुट ८ इंच चौड़ी है। गुफा के दो भाग हैं। दायीं ओर के भाग में पार्श्वनाथ प्रतिमा है। यह ३ फीट ८ इंच अवगाहना की कृष्ण वर्ण वाली पद्मासन प्रतिमा है।…