विन्ध्यगिरि पर खड़े गोम्मटेश बाहुबली डग भरने को हैं
विन्ध्यगिरि पर खड़े गोम्मटेश बाहुबली डग भरने को हैं कर्नाटक राज्य की राजधानी बैंगलूर से लगभग १८५ किलोमीटर दूर श्रवणबेलगोल नगर की विन्ध्यगिरि पहाड़ी पर भगवान् गोम्मटेश बाहुबली की मूर्ति पिछले १०२५ वर्षों से कायोत्सर्ग मुद्रा में खड़ी है। अपनी उतंगता, भव्यता और सौम्यता में यह अनुपम और अद्वितीय है। हिमालय के पर्वत—शिखर एवरेस्ट जैसी…