श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पटनागंज, रहली!
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पटनागंज, रहली —ब्र. कु. प्रीति जैन (संघस्थ) मध्यप्रदेश के सागर जिलान्तर्गत रहली तहसील मुख्यालय में लगभग १२०० वर्ष प्राचीन श्री दिगम्बर जैन अतिशयकारी तीर्थक्षेत्र पटनागंज जी विशाल क्षेत्र स्थित है। स्वर्णभद्र नदी के सुरम्य तट पर एक ही परकोटे में अतिप्राचीन और अतिशयकारी ३० गगनचुंबी जिनालयों की लम्बी शृँखला है।…